Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच 800 अंक से अधिक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी 17,700 के नीचे

short by जय शंकर ठाकुर / on Thursday, 6 January 2022
कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बीच गुरुवार को घरेलू शेयर बाज़ार सूचकांक सेंसेक्स व निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 834 अंक लुढ़ककर 59,388 पर जबकि निफ्टी 233 अंकों की गिरावट के साथ 17,692 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स पर फिलहाल मारुति व भारती एयरटेल को छोड़कर अन्य सभी शेयर घाटे में चल रहे हैं।