कोविड-19 के सभी वैरिएंट के खिलाफ काम कर रहे हैं मौजूदा कोविड-19 टीके: डॉ. स्वामीनाथन
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि मौजूदा कोविड-19 वैक्सीन सभी कोविड-19 वैरिएंट के खिलाफ काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, "भविष्य में अगर ज़रूरत पड़ी तो हमें अपने टीकों को नए वैरिएंट के अनुकूल बनाने के लिए फिर से डिज़ाइन करना पड़ सकता है और...हमें उसके लिए तैयार रहने की ज़रूरत है।"


