कोविड-19 नियमों के उल्लंघन को लेकर ओवैसी समेत अन्य लोगों के खिलाफ यूपी में केस दर्ज
बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) में एक कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 नियमों के उल्लंघन करने को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) यमुना प्रसाद ने बताया कि कार्यक्रम में किसी भी व्यक्ति ने मास्क नहीं पहना था। बकौल एसपी, असदुद्दीन ओवैसी ने भड़काऊ भाषण भी दिया था।
read more at भाषा


