Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कोविड-19 वैक्सीन न लेने वाले दिल्ली के सरकारी कर्मी 16 अक्टूबर से नहीं आ सकेंगे ऑफिस

short by तान्या झा / on Friday, 8 October 2021
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने शुक्रवार को निर्देश जारी किया कि कोविड-19 वैक्सीन की एक भी डोज़ नहीं लेने वाले सरकारी कर्मचारियों के दफ्तर आने पर 16 अक्टूबर से पाबंदी होगी। शिक्षक, फ्रंटलाइन वर्कर समेत दिल्ली सरकार के ऐसे कर्मचारी जिन्होंने वैक्सीन नहीं ली है, उन्हें 'छुट्टी' पर माना जाएगा। कर्मचारियों को दफ्तर आने पर टीकाकरण प्रमाण-पत्र दिखाना होगा।