Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कोविड-19 से भी ज़्यादा खतरनाक महामारी के लिए तैयार रहे दुनिया: डब्ल्यूएचओ प्रमुख

short by शिव / on Wednesday, 24 May, 2023
डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस एधेनॉम गेब्रियेसस ने 76वीं विश्व स्वास्थ्य सभा के दौरान कहा है कि दुनिया में कोविड-19 से भी ज़्यादा खतरनाक महामारी आने का खतरा बना हुआ है। गेब्रियेसस ने कहा कि अगली महामारी आने पर हमें सामूहिक रूप से और निर्णायक जवाब देने के लिए तैयार रहना चाहिए। बकौल गेब्रियेसस, कोविड-19 का खतरा अभी भी बना हुआ है।