कोविड-19 से संक्रमित हुए निर्देशक मधुर भंडारकर, कहा- वैक्सीन के दोनों डोज़ लिए हैं
फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने ट्वीट करके बताया है कि वह कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने लिखा, "मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉज़िटिव आया है, वैक्सीन के दोनों डोज़ लिए हैं...लेकिन हल्के लक्षण महसूस हो रहे हैं।" बकौल भंडारकर, "जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं कृपया अपना टेस्ट करा लें। सुरक्षित रहें और कोविड-19 के नियमों का पालन करें।"
read more at हिंदुस्तान


