कोहली की बेटी का रेप करने की धमकी देने वाले आईआईटी ग्रैजुएट के खिलाफ एफआईआर हुई रद्द
बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की बेटी का रेप करने की ऑनलाइन धमकी देने के आरोपी व आईआईटी हैदराबाद के ग्रैजुएट रामनागेश अकुबथिनी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द कर दिया है। दरअसल, कोहली की मैनेजर और मामले में शिकायतकर्ता अकीलिया डिसूज़ा ने रामनागेश के खिलाफ मुकदमे को आगे नहीं बढ़ाने पर सहमति दी थी।


