कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में हाथ मारकर डस्टबिन गिराया, वीडियो हुआ वायरल
आरसीबी के बल्लेबाज़ विराट कोहली ने रविवार को ईडन गार्डन्स (कोलकाता) में केकेआर के खिलाफ आउट होने के बाद गुस्से में हाथ मारकर डस्टबिन गिरा दिया जिसका वीडियो वायरल हो गया है। पविलियन लौटते समय कोहली बल्ले को भी ज़मीन पर मारते दिखे। कोहली के मुताबिक, उन्हें जिस गेंद पर कैच आउट दिया गया वह उनके कमर से ऊपर थी।
read more at हिन्दुस्तान


