Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कोहली ने कहा था, 'अद्भुत प्रयास': अंतिम गेंद पर छक्का जड़कर मैच जिताने को लेकर श्रीकर भरत

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Sunday, 10 October 2021
आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शुक्रवार को आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मैच जिताने वाले आरसीबी के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ श्रीकर भरत ने बताया है कि मैच के बाद कप्तान विराट कोहली ने उनकी तारीफ की थी। भरत ने कहा, "उन्होंने (कोहली) मुझसे कहा, 'अद्भुत प्रयास। यकीनन यह आपके लिए खास पल है...इसका लुत्फ उठाइए'...वह अभिभूत थे।"