कोहली ने शेयर किया ट्रेडमिल पर दौड़ने का अपना वीडियो, कहा- छुट्टी है फिर भी भागना तो पड़ेगा
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एशिया कप-2023 से पहले स्वतंत्रता दिवस के दिन ट्रेडमिल पर दौड़ने का अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। कोहली ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, "छुट्टी है फिर भी भागना तो पड़ेगा 😁🏃।" उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा, "बीस्ट।" वहीं, आरसीबी ने लिखा, "कोई छुट्टी नहीं...हमेशा दौड़।"
read more at Times Now नवभारत


