कोहली बने 13 अलग-अलग आईपीएल टीमों के खिलाफ 50+ स्कोर बनाने वाले पहले बल्लेबाज़
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली 13 अलग-अलग आईपीएल टीमों (सक्रिय व पुरानी दोनों) के खिलाफ 50+ स्कोर बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 61(44) रन की पारी खेलकर यह उपलब्धि हासिल की। गौरतलब है, आईपीएल इतिहास में 15 टीमें खेल चुकी हैं और फिलहाल 10 टीमें सक्रिय हैं।
read more at Twitter


