Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कोहली बने आईपीएल में एक टीम के लिए 250 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी

short by तान्या झा / on Sunday, 12 May, 2024
आरसीबी के बल्लेबाज़ विराट कोहली रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में उतरने के साथ आईपीएल के इतिहास में एक टीम के लिए 250 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने आरसीबी की तरफ से आईपीएल में 7,906 रन बनाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 113* है। वह आईपीएल में 8 शतक और 55 अर्धशतक लगा चुके हैं।