Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कौन था 21 वर्षीय किसान जिसकी हरियाणा-पंजाब सीमा पर आंदोलन के दौरान हुई मौत?

short by gunjan goswami / on Thursday, 22 February, 2024
किसान आंदोलन के दौरान हरियाणा-पंजाब सीमा पर खनौरी में मारे गए 21-वर्षीय किसान की पहचान बठिंडा (पंजाब) के बालोन गांव के शुभकरण सिंह के रूप में हुई है। 10वीं कक्षा के बाद ही वह खेती-बाड़ी करने लगा था। शुभकरण की मां की मौत 15 साल पहले हुई थी और वह अपने परिवार में कमाने वाला इकलौता शख्स था।