कौन था गैंगस्टर शरद मोहोल जिसकी उसी के गैंग के लोगों ने पुणे में गोलियां मारकर की हत्या?
पुलिस के मुताबिक, पुणे (महाराष्ट्र) में गैंगस्टर शरद मोहोल की उसके गैंग के लोगों ने ही ज़मीन और रुपयों के विवाद में गोलियां मारकर हत्या की। मोहोल पर हत्या-डकैती समेत कई मामले दर्ज थे। मोहोल पर 2012 में इंडियन मुजाहिदीन के संदिग्ध सदस्य कतील सिद्दीकी की येरवडा जेल में हत्या करने का आरोप था लेकिन वह बरी हो गया था।
read more at हिन्दुस्तान


