कौन थे बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अज़ीम जिनकी कोलकाता में की गई हत्या?
बांग्लादेश के दिवंगत सांसद अनवारुल अज़ीम अनर झिनाइदाह से ताल्लुक रखते थे। बांग्लादेश के खुलना डिवीज़न में झिनाइदाह-4 निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे और देश की सत्तारूढ़ पार्टी अवामी लीग से 3 बार सांसद थे। गौरतलब है कि अनवरुल इलाज के लिए भारत आए थे और कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में उनकी हत्या कर दी गई थी।


