Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कौन रहे 2022-23 में भारत में सर्वाधिक वेतन पाने वाले बैंक सीईओ?

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Sunday, 6 August, 2023
एचडीएफसी बैंक के शशिधर जगदीशन वित्त वर्ष 2022-23 में भारत में सर्वाधिक (₹10.55 करोड़) वार्षिक वेतन पाने वाले बैंक सीईओ रहे। इस दौरान ₹9.75 करोड़ का भुगतान पाने वाले एक्सिस बैंक के सीईओ अमिताभ चौधरी दूसरे स्थान पर हैं। उनके बाद आईसीआईसीआई बैंक के संदीप बख्शी हैं जिन्हें 2022-23 में वेतन के रूप में ₹9.60 करोड़ का भुगतान किया गया।