Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कौन हैं 2024 में अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाले भारतीय-अमेरिकी विवेक?

short by रौनक राज / on Thursday, 23 February, 2023
2024 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करने वाले भारतीय-अमेरिकी ऑन्ट्रेप्रेन्योर विवेक रामास्वामी (37) के माता-पिता केरल से अमेरिका जाकर बस गए थे। ओहायो (अमेरिका) में जन्मे रामास्वामी ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और येल यूनिवर्सटी से पढ़ाई की है। वह रोइवेंट साइंसेज़ के पूर्व सीईओ और स्ट्राइव एसेट मैनेजमेंट के सह-संस्थापक हैं।