Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कौन हैं 28 वर्षीय रुचिर मोदी जिन्हें उनके पिता ललित मोदी ने बनाया अपना उत्तराधिकारी?

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Monday, 16 January, 2023
आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने अपने बेटे रुचिर मोदी को के.के. मोदी फैमिली ट्रस्ट का उत्तराधिकारी नियुक्त किया है। 28-वर्षीय रुचिर ने लंदन के रिजेंट्स यूनिवर्सिटी से ग्लोबल बिज़नेस मैनेजमेंट में बैचलर्स किया है। वह के.के. मोदी ग्रुप, मोदी एंटरप्राइजेज़ और सिगरेट निर्माता गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया के डायरेक्टर हैं। वह मोदी वेंचर्स के फाउंडर और सीईओ भी हैं।
read more at Moneycontrol