कौन हैं '3 माह में आरपीएससी की गंदगी साफ कर देंगे' बयान देने वाले आईपीएस अफसर पंकज?
'3 महीने के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) का दायित्व सौंपें, इसकी गंदगी साफ हो जाएगी' बयान देने वाले पंकज चौधरी 2009 बैच के राजस्थान कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। जैसलमेर, बूंदी, जयपुर, कोटा और बांसवाड़ा में एसपी रह चुके पंकज बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने को लेकर बर्खास्त हुए थे लेकिन उन पर आरोप साबित नहीं हुए।
read more at हिन्दुस्तान


