Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कौन हैं अजमेर के सांसद भागीरथ चौधरी जो केंद्र में पहली बार बने हैं मंत्री?

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 10 June, 2024
अजमेर (राजस्थान) से लगातार दूसरी बार सांसद बने 69 वर्षीय भागीरथ चौधरी केंद्र सरकार में पहली बार मंत्री बने हैं। जाट समुदाय से आने वाले भागीरथ ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है और वह किशनगढ़ से दो बार विधायक रह चुके हैं। भागीरथ बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हैं और उन्होंने 3,29,991 मतों से लोकसभा चुनाव-2024 जीता है।