कौन हैं अभिनेता से नेता बने विक्रम मस्ताल जो एमपी में सीएम शिवराज के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव?
कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की विधानसभा सीट बुधनी पर अभिनेता-नेता विक्रम मस्ताल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। 2008 के 'रामायण' सीरियल में भगवान हनुमान का किरदार निभा चुके मस्ताल जुलाई 2023 में कांग्रेस में शामिल हुए। वह सीरियल 'रज़िया सुल्तान' व वेब सीरीज़ 'आश्रम' में भी दिखे थे।
read more at हिन्दुस्तान


