कौन हैं आंध्र के डिप्टी सीएम व अभिनेता पवन कल्याण की रूसी पत्नी अन्ना लेज़नेवा?
आंध्र प्रदेश के नए उप-मुख्यमंत्री व अभिनेता पवन कल्याण की पत्नी अन्ना लेज़नेवा, पूर्व रूसी मॉडल व अभिनेत्री हैं। लेज़नेवा की पिछली शादी से एक बेटी है जिसे पवन ने गोद लिया है। पवन और लेज़नेवा की पहली मुलाकात 2011 में हुई थी जब वे दोनों फिल्म 'तीन मार' में काम कर रहे थे। उन्होंने 2013 में शादी की थी।
read more at ABP न्यूज़


