कौन हैं कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार सुनील कानूगोलू?
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार सुनील कानूगोलू, बेल्लारी के मूल निवासी हैं। प्रशांत किशोर के साथ काम कर चुके सुनील 2014 के लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख रणनीतिकारों में से एक थे। अमेरिका से उच्च शिक्षा हासिल करने वाले सुनील को कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' की रणनीति बनाने का श्रेय दिया जाता है।


