Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कौन हैं कलकत्ता एचसी के पूर्व जज अभिजीत गंगोपाध्याय जिन्होंने तमलुक से भरा नामांकन?

short by अनघा तेलंग / on Saturday, 4 May 2024
कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व जज व बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी अभिजीत गंगोपाध्याय ने शनिवार को तमलुक (पश्चिम बंगाल) से नामांकन दाखिल किया। गंगोपाध्याय का जन्म 1962 में हुआ था और उनका नाम पश्चिम बंगाल के महाधिवक्ता किशोर दत्ता के साथ तकरार जैसे विवादों में शामिल रहा है। 2018 में अतिरिक्त जज के रूप में हाईकोर्ट में उनकी नियुक्ति हुई थी।