Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कौन हैं छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव जीतने वालीं कांग्रेस की एकमात्र प्रत्याशी ज्योत्सना महंत?

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Wednesday, 5 June, 2024
छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में केवल कोरबा से ही कांग्रेस को जीत मिली है। कोरबा से जीतने वालीं ज्योत्सना चरण दास महंत के पति चरण दास महंत कांग्रेस के कद्दावर नेता हैं। स्नातक तक शिक्षा प्राप्त कर चुकीं ज्योत्सना एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव में भी इस सीट से जीत दर्ज की थी।