कौन हैं जेल में बंद ईरानी ऐक्टिविस्ट नरगिस जिन्हें मिला है 2023 का नोबेल शांति पुरस्कार?
जेल में बंद 51-वर्षीय ईरानी ऐक्टिविस्ट नरगिस मोहम्मदी ने ईरान में महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई को लेकर नोबेल शांति पुरस्कार-2023 जीता है। ज़ांजान में जन्मीं नरगिस ने इमाम खोमैनी इंटरनैशनल यूनिवर्सिटी से फिज़िक्स मेें डिग्री ली है। 13-बार गिरफ्तार हुईं व 5-बार दोषी ठहराई गईं नरगिस को कुल 31-साल जेल व 154 कोड़ों की सज़ा मिल चुकी है।
read more at हिन्दुस्तान


