प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नैशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड्स में इसरो की पूर्व वैज्ञानिक पंक्ति पांडे को 'ग्रीन चैंपियन अवॉर्ड' से सम्मानित किया। अहमदाबाद की रहने वालीं पंक्ति लोगों को सस्टेनेबल लिविंग के प्रति जागरूक करती हैं और 'मिशन LiFE' (लाइफस्टाइल फॉर एनवायरमेंट) को बढ़ावा देती हैं। अवॉर्ड समारोह में उन्होंने लोगों से कचरे का विश्लेषण करने की अपील की।