कौन हैं बिहार के आकाश दीप जिन्हें दीपक चाहर की जगह भारतीय टीम में किया गया है शामिल?
सासाराम (बिहार) निवासी पेसर आकाश दीप को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज़ में दीपक चाहर की जगह भारतीय टीम में चुना गया है। वह बंगाल से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 25-मैच में 90-विकेट जबकि लिस्ट-ए क्रिकेट में 28-मैच में 42-विकेट लिए हैं। आरसीबी पेसर आकाश ने आईपीएल में 7-मैच में 6-विकेट लिए हैं।
read more at जनसत्ता


