Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कौन हैं बीजेपी नेता मोहन चरण माझी जो होंगे ओडिशा के अगले मुख्यमंत्री?

short by चंद्रमणि झा / on Tuesday, 11 June, 2024
ओडिशा में पहली बार सरकार बनाने जा रही बीजेपी की बैठक में क्‍योन्‍झर से विधायक मोहन चरण माझी को विधायक दल का नेता चुना गया और वह ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री बनेंगे। अनुसूचित जनजाति से आने वाले 52-वर्षीय माझी 4-बार के विधायक हैं। माझी ने एलएलबी की है और उन्होंने राजनीतिक करियर की शुरुआत सरपंच के तौर पर की थी।