कौन हैं राजस्थान की दिव्यकृति जो अर्जुन अवॉर्ड पाने वाली देश की पहली महिला घुड़सवार हैं?
राजस्थान की ऐथलीट दिव्यकृति सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में हुए समारोह में अर्जुन पुरस्कार से नवाज़ा। दिव्यकृति यह पुरस्कार पाने वाली पहली महिला घुड़सवार हैं। गौरतलब है कि दिव्यकृति सिंह उस भारतीय ड्रेसेज टीम का हिस्सा रही हैं जिसने चीन में आयोजित 19वें एशियाई खेलों में देश को गोल्ड मेडल दिलाया था।
read more at राजस्थान सरकार


