कौन हैं राजस्थान के नए मुख्य सचिव बनाए गए आईएएस अधिकारी सुधांश पंत?
राजस्थान के नवनियुक्त मुख्य सचिव सुधांश पंत प्रदेश कैडर के 1991 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वह बीते कुछ समय से प्रतिनियुक्ति पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में सचिव के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने 1993 में जयपुर में एसडीएम के पद से करियर शुरू किया था और वह जैसलमेर, झुंझुनूं, भीलवाड़ा व जयपुर के कलेक्टर भी रह चुके हैं।
read more at News18 हिंदी


