कौन हैं राजस्थान के 'बहरूपिया बाबा' जिन्हें मिलेगा पद्म पुरस्कार?
भीलवाड़ा (राजस्थान) के 81 वर्षीय जानकीलाल को 2024 का पद्मश्री पुरस्कार मिलेगा। बहरूपिया बाबा नाम से मशहूर जानकीलाल करीब 60 वर्षों से लोहार, कालबेलिया, काबुली पठान, ईरानी व अन्य पात्रों का भेष धारण कर बहरूपिया कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह अमेरिका, यूके, ऑस्ट्रेलिया व यूएई समेत कई देशों में परफॉर्म कर चुके हैं।
read more at हिन्दुस्तान


