कौन हैं वियतनाम में मौत की सज़ा पाने वालीं बिलियनेयर त्रुंग मी लैन?
वियतनाम में $12.5 बिलियन की धोखाधड़ी के आरोप में मौत की सज़ा पाने वाली 67 वर्षीय वियतनामी रियल एस्टेट टाइकून त्रुंग मी लैन अपने शुरुआती दिनों में बाज़ार में कॉस्मेटिक उत्पाद बेचती थीं। बकौल रिपोर्ट्स, ज़मीन व संपत्ति खरीदने के बाद लैन ने हॉन्ग-कॉन्ग के एक अमीर व्यापारी से शादी कर ली और वह एक डेवलपर कंपनी की अध्यक्ष हैं।


