कौन हैं सबसे अधिक बार माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले पर्वतारोही कामी रीता शेरपा?
नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने रविवार को रिकॉर्ड 29वीं बार दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई पूरी की। 17 जनवरी, 1970 में जन्मे शेरपा ने 1992 में बतौर सपोर्टिंग स्टाफ पर्वतारोहण शुरू किया था। माउंट एवरेस्ट के अलावा वह के2, ल्होत्से और मनास्लु समेत अन्य चोटियों की भी सफल चढ़ाई कर चुके हैं।
read more at लेटेस्टली


