कौन हैं हानिया आमिर जिनकी रैपर बादशाह के साथ तस्वीरें हो रही हैं वायरल?
रैपर बादशाह और पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस हानिया आमिर की साथ घूमने-फिरने की तस्वीरें व वीडियो वायरल हो गए हैं। हानिया ने 2016 में रोमैंटिक कॉमेडी 'जनान' से ऐक्टिंग डेब्यू किया था और टीवी शो 'मेरे हमसफर' से उन्हें फेम मिला। 26-वर्षीय हानिया ने बीते माह बादशाह को जन्मदिन की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा था, "बैडेस्ट बॉय को हैप्पी बर्थडे।"
read more at PINKVILLA


