कौन हैं हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में सबसे युवा सेल्फ-मेड महिला ऑन्ट्रेप्रेन्योर नेहा नरखेड़े?
स्ट्रीमिंग डेटा टेक्नोलॉजी कंपनी 'कॉन्फ्लुएंट' की को-फाउंडर नेहा नरखेड़े हुरुन इंडिया रिच लिस्ट-2022 में सबसे कम उम्र की सेल्फ-मेड महिला ऑन्ट्रेप्रेन्योर हैं। इस सूची में वह ₹4,700 करोड़ की अनुमानित संपत्ति के साथ 336वें स्थान पर हैं। 37 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी नेहा पुणे में पली-बढ़ी हैं और उन्होंने जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की है।
read more at हिन्दुस्तान


