कौन-कौन से खिलाड़ियों ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में अबतक भारत के लिए पदक जीता है?
भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा और अचिंत शिउली ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 में क्रमश: महिलाओं की 49-किलोग्राम श्रेणी, पुरुषों की 67-किलोग्राम श्रेणी और पुरुषों की 73-किलोग्राम श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता है। वहीं, वेटलिफ्टर संकेत सरगर और बिंदियारानी देवी ने क्रमश: पुरुषों व महिलाओं की 55-किलोग्राम श्रेणी में रजत पदक जीते। वेटलिफ्टर पी. गुरुराज ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
read more at Hindustan Times


