कौन-कौन से राज्यों व ज़िलों ने जीते इस साल के राष्ट्रीय जल पुरस्कार?
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कार के तहत सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में उत्तर प्रदेश को पहला पुरस्कार दिया। राजस्थान ने दूसरा और तमिलनाडु ने तीसरा पुरस्कार जीता। सर्वश्रेष्ठ ज़िलों की श्रेणी में मुज़फ्फरनगर (उत्तर क्षेत्र), पूर्वी चंपारण (पूर्व क्षेत्र), इंदौर (पश्चिम क्षेत्र), तिरुवनंतपुरम (दक्षिण क्षेत्र) और गोवालपारा (उत्तर-पूर्व क्षेत्र) को पुरस्कार दिए गए।
read more at Twitter


