कौन-कौनसे देशों में मंदिरों का निर्माण और जीर्णोद्धार कर रही है भारत सरकार?
विदेश मंत्री एस. जयशंकर के अनुसार, भारत ने भूकंप (2015) के बाद नेपाल में क्षतिग्रस्त हुए मंदिरों के पुनर्निर्माण के लिए तकरीबन ₹412 करोड़, नेपाल में रामायण सर्किट बनाने के लिए ₹200 करोड़ देने का वादा किया है। भारत ने थिरुकेतीश्वरम मंदिर (श्रीलंका), अंकोरवाट मंदिर परिसर (कंबोडिया) का पुनर्निर्माण करवाया है। यूएई, बहरीन में भारतीय लोग/संस्थाएं मंदिर बनवा रहे हैं।


