क्या आपको लगता है कि मैं माफी मांगूंगा?: 'रेप सीन' वाले कमेंट की आलोचना होने पर ऐक्टर मंसूर
ऐक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन पर 'रेप सीन' वाले कमेंट की आलोचना के बाद अभिनेता मंसूर अली खान ने माफी मांगने से इनकार कर दिया है। उन्होंने मीडिया पर वीडियो एडिट कर उनकी छवि बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए कहा, "क्या आपको लगता है कि मैं माफी मांगूंगा?...मैंने कुछ गलत नहीं कहा।" बकौल अभिनेता, उनके पास तमिलनाडु के लोगों का समर्थन है।


