Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या ज़करबर्ग ने अपना वेतन घटाया?: मैटरनिटी लीव में नौकरी से निकाली गई मेटा की कर्मचारी

short by अक्षत मित्तल / on Thursday, 16 March, 2023
मेटा में सीनियर टेक्निकल रिक्रूटर रहीं ऐंडी एलेन ने लिंक्डइन पर बताया है कि उन्हें कंपनी ने मैटरनिटी लीव के दौरान नौकरी से निकाल दिया है। एलेन ने लिखा, "मेटा की लीडरशिप ने स्थिति का इतना गलत आकलन कैसे किया कि उन्हें हज़ारों कर्मचारियों को निकालना पड़ा? क्या (कंपनी के सीईओ) मार्क ज़करबर्ग ने अपने वेतन में कटौती की है?"