'क्या पश्चिमी देशों में पानी पुरी लेगी हैमबर्गर की जगह?' सवाल पर जयशंकर का जवाब हुआ वायरल
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने स्वीडन के कार्यक्रम में एक सवाल पर हिंदी मुहावरे 'आपके मुंह में घी-शक्कर' का उपयोग किया जिसके बाद लोग हंसने लगे। दरअसल, उनसे पूछा गया था कि वैश्वीकरण के इस युग में क्या पश्चिम देश हैमबर्गर के बजाय पानी पुरी खाना शुरू कर देंगे और क्या अब टी-शर्ट पर 'न्यूयॉर्क' के बजाय 'नई दिल्ली' छपेगा।
read more at The Print


