Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या भारत वैक्सीन सप्लाई करने की पेशकश कर सकता है?: चीन में बढ़ते कोविड-19 केस पर महिंद्रा

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Saturday, 24 December, 2022
आनंद महिंद्रा ने कहा है कि चीन को कोविड-19 वैक्सीन सप्लाई की पेशकश कर भारत दिखाए कि अच्छा पड़ोसी कैसा होता है। एक चीनी अस्पताल की तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने ट्वीट किया, "यह साफ है कि उनकी वैक्‍सीन ज़रूरी इम्‍यूनिटी नहीं दे पाई।" बकौल रिपोर्ट्स, चीन में लगभग 3.7 करोड़ लोग एक दिन में कोविड-19 संक्रमित मिले हैं।