क्या ये 'जय श्री राम' के नारों का बदला है?: बंगाल में 'वंदे भारत' पर हुए पथराव पर शुभेंदु
पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने मालदा में वंदे भारत एक्सप्रेस पर हुए पथराव की निंदा करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण व घिनौनी घटना बताया है। उन्होंने ट्वीट किया, "क्या ये उद्घाटन समारोह में लगे 'जय श्री राम' के नारों का बदला है? मैं प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) व रेल मंत्रालय से एनआईए को जांच सौंपने का आग्रह करता हूं।"
read more at ABP न्यूज़


