Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या रहा है सारण लोकसभा सीट का चुनावी इतिहास जहां से रोहिणी आचार्य लड़ रही हैं चुनाव?

short by अक्षत मित्तल / on Friday, 3 May 2024
सारण (बिहार) सीट पर पहला लोकसभा चुनाव 2009 में हुआ था और तब आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव यहां से सांसद बने थे। 2014 व 2019 में यहां से बीजेपी जीती थी और इस बार लालू की बेटी रोहिणी आचार्य इस सीट से बतौर आरजेडी उम्मीदवार चुनाव लड़ रही हैं। 2008 के परिसीमन से पहले इसका नाम छपरा लोकसभा था।