Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या समुदाय विशेष को निशाना बनाया गया?: हरियाणा के नूंह में ध्वस्तीकरण पर हाईकोर्ट

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 8 August, 2023
पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने नूंह (हरियाणा) में हिंसा के बाद चलाए गए ध्वस्तीकरण अभियान पर रोक लगाते हुए सोमवार को पूछा कि क्या प्रशासन द्वारा समुदाय विशेष को निशाना बनाया गया है। कोर्ट ने कहा, "प्रतीत हो रहा है कि बिना किसी ध्वस्तीकरण आदेश या नोटिस के कानून-व्यवस्था की समस्या की आड़ में इमारतें ढहाई जा रही हैं।"
read more at The Print