क्या है अनुच्छेद 356 जिसका पीएम मोदी ने अपने भाषण में इंदिरा गांधी का नाम लेकर किया ज़िक्र?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस ने अनुच्छेद 356 का दुरुपयोग कर 90-बार चुनी हुई सरकारें गिराईं और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 50-बार इसका इस्तेमाल किया। यह अनुच्छेद केंद्र को संवैधानिक तंत्र की विफलता या संविधान के स्पष्ट उल्लंघन के हालात में चुनी हुई राज्य सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की शक्ति देता है।


