क्या है आज़मगढ़ का सुसाइड केस जिसको लेकर आज यूपी में बंद रहे अधिकतर प्राइवेट स्कूल?
आज़मगढ़ (यूपी) में 31 जुलाई को एक प्राइवेट स्कूल में 17-वर्षीय छात्रा ने तीसरी मंज़िल से कूदकर आत्महत्या की थी।
बकौल रिपोर्ट, स्कूल में छात्रा के पास मोबाइल मिला था जिसके बाद मां-बाप के डर से उसने खुदकुशी की। मामले में स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षक को गिरफ्तार किया गया जिसके विरोध में प्राइवेट स्कूल संगठनों ने बंद बुलाया था।
read more at ABP न्यूज़


