क्या है आरसीएस मेसेजिंग जिसे 2024 में सपोर्ट करेंगे आईफोन्स?
एप्पल ने कहा है कि 2024 में आईफोन्स में आरसीएस मेसेजिंग के लिए सपोर्ट जोड़ा जाएगा। रिच कम्युनिकेशन सर्विसेज़ (आरसीएस) में टेक्स्ट मेसेज भेजते समय एनक्रिप्शन, रीड रिसीट्स, टाइपिंग इंडीकेटर और हाई-रेज़ॉल्यूशन तस्वीरें, वीडियो और ऑडियो क्लिप को सपोर्ट मिलेगा और इसमें ग्रुप चैट की सुविधा भी मिल सकती है। आरसीएस मेसेज करने के लिए वाई-फाई/मोबाइल डेटा की ज़रूरत होगी।
read more at Times Now नवभारत


