Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या है केंद्र द्वारा लाया गया आईआईएम संशोधन विधेयक?

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 2 August, 2023
केंद्र द्वारा लाए गए आईआईएम (संशोधन) विधेयक में राष्ट्रपति को सभी आईआईएम (भारतीय प्रबंधन संस्थान) में विज़िटर बनाए जाने का प्रावधान है। बिल में राष्ट्रपति को आईआईएम के कार्यों के ऑडिट और निदेशकों की नियुक्ति व हटाने की शक्ति देने का प्रावधान है। इसके कानून बनने पर राष्ट्रपति द्वारा ही आईआईएम के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरपर्सन की नियुक्ति होगी।